19 Apr 2024, 20:10:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

महिला दिवस पर इन सितारों ने खास अंदाज में किया सलाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2018 12:11PM | Updated Date: Mar 9 2018 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 8 मार्च को पूरे में देश अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का जश्न मनाया गया। आज हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं ऐसे में गूगल ने भी डूडल के जरिए महिलाओं के इसी जज्बे का सलाम किया है और दुनियाभर की सभी महिलाओं से उनकी कहानी को साझा करने के लिए कहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड के तमाम सितारों ने भी महिलाओं को सलाम करते हुए उन्हें बधाई दी है।

अक्षय कुमार
बॉलीवुड के एक्शन किंग अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्वच्छ शक्ति 2018 नाम का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए अक्षय कुमार ने देश भर की तमाम महिलाओं की तारीफ की है और वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि अपने गांवों के लोगों को इन महिलाओं ने प्रेरित किया है।
 
काजोल 
बॉलीवुड की हसीन अदाकारा काजोल ने एक मस्ती भरा वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में काजोल फैंस को प्लाइंग किस करती हुई नजर आ रही हैं और इसी वीडियो के जरिए उन्होंने लोगों को महिला दिवस की बधाई दी है।
 
अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी बेटी श्वेता बच्चन, नातिन नव्या नवेली और पोती आराध्या बच्चन की कई तस्वीरों को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने स्वच्छ भारत से जुड़े हुए एक वीडियो का लिंक भी शेयर किया है। इसी के साथ एक और ट्वीट के माध्यम से अमिताभ बच्चन ने एक और वीडियो को साझा किया है, जिसमें वह स्वच्छ भारत से जुड़ी हुई महिलाओं के जज्बे को सलाम करते हुए नजर आ रहे हैं।
 
कैटरीना कैफ
कटरीना कैफ ने भी अपनी मां की एक एक तस्वीर को साझा किया है। इस तस्वीर को साझा करते हुए कटरीना ने कैप्शन में लिखा है कि मेरी मां सर्वश्रेष्ठ महिला हैं। जिंदगी को सही तरीके से जीने का सबसे सही तरीका है दूसरों की सेवा करना।
 
सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी, मां और पत्नी के साथ कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा है कि, इन महिलाओं के बिना मेरी दुनिया क्या होगी? पूरी दुनिया में महिलाओं के बिना क्या होगा? जिंदगी, प्यार, मजबूती का कारण बनने वाली महिलाओं को इस महिला दिवस की शुभकामनाएं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »