19 Apr 2024, 08:49:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

VIDEO: 'काला' में रजनीकांत का नहीं, धोनी का थलाइवा स्‍टाइल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2018 1:41PM | Updated Date: Mar 8 2018 1:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'काला' का टीजर रिलीज किया जा चुका है। रिलीज होते ही ये टीजर सोशल मीडिया पर छा गया। अब इसका एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रजनीकांत नहीं बल्कि क्रिकेट के हीरो नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का है जो कि उनके एक फैन ने बनाया है। इसमें धोनी को रजनी अवतार में दिखाया गया है। ये टीजर आते ही तेजी से वायरल हो रहा है।
 
इस टीजर में महेंद्र सिंह धोनी के साथ पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव और प्रियंका चोपड़ा को दिखाया गया है। इस दौरान धोनी के अलग-अलग फुटेज हैं। वीडियो को उनके एक फैन ने एडिट किया है जिसमें ऐसा लगता है कि डायलॉग इन्हीं खिलाड़ियों ने बोले हैं। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी भी रजनीकांत की तरह ही दक्षिण में काफी फेमस हैं। धोनी ने करीब 8 साल आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की है, इस बार फिर वो सीएसके की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। धोनी को चेन्नई में 'थाला' कहा जाता है तो वहीं रजनीकांत को 'थलाइवा' कहा जाता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »