19 Apr 2024, 14:43:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मल्‍टीस्‍टारर 'पलटन' का फर्स्‍ट लुक पोस्‍टर आया सामने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2018 11:52AM | Updated Date: Mar 8 2018 11:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जाने-माने फिल्मकार जेपी दत्ता की मल्टी स्टारर फिल्म पलटन का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। फिल्म के इस पोस्टर में कई सैनिक बंदूक थामे हुए आमनेसा मने नजर आ रहे हैं। पोस्टर में भारतीय सैनिकों के सामने चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के को बंदूक थामे दिखाया गया है। ये फिल्म 1967 में हुए भारत-चीन युद्ध पर आधारित होगी।
 
बॉर्डर जैसी वॉर फिल्म का निर्देशन कर चुके जेपी दत्ता ने जून में जब इस फिल्म की घोषणा के साथ फिल्म का फर्स्ट लुक रिवील किया था, तभी से इस फिल्म की चचार्एं थी। जेपी वॉर फिल्मों के मास्टर माने जाते हैं। तब जेपी दत्ता ने कहा था- अब समय आ गया है कि एक नई कहानी बताई जाए। देश के इतिहास के एक और अध्याय को लोगों के सामने रखा जाए। मैं पलटन को पेश कर रहा हूं। यह फिल्म और इसका विषय मेरे दिल के बेहद करीब है और मैं इसके लिए बेहद उत्साहित हूं। यह फिल्म 1967 में हुए भारत-चीन के युद्ध पर आधारित होगी। 
 
फिल्म के पोस्टर पर लिखा है, 1967, एक ऐसी सच्ची कहानी जो कभी कही नहीं गई सकती है। बीते कुछ समय में डोकलाम विवाद के बाद से भारत-चीन की सेना के भी आमने-सामने आने को लेकर खूब चचार्एं हुई हैं, ऐसे में जेपी का चाइना एंगल फिल्म को लाभ दिलवा सकता है। फिल्म इसी साल 7 सितंबर को रिलीज होनी है। इस फिल्म में सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अर्जुन रामपाल, सोनू सूद, गुरमीत चौधरी, हर्षवर्धन राणे, सिद्धार्थ कपूर और लव सिन्हा नजर आएंगे। पलटन के जरिए टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ भी फिल्मों में अपना डेब्यू कर रही हैं। इसके अलावा ईशा गुप्ता भी फिल्म में नजर आएंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »