24 Apr 2024, 10:48:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जितेंद्र पर उनकी बहन ने लगाया यौन शोषण का आरोप, FIR दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2018 3:38PM | Updated Date: Mar 7 2018 3:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मशहूर फिल्म स्टार जितेंद्र पर उनकी रिश्तेदार ने यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। शिमला के महिला थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। हालांकि यह मामला 1971 का है। जब वो 18 साल की थी और जितेंद्र करीब 28 साल के थे। अपनी फिल्म की शूटिंग दिखाने के बहाने जितेंद्र उसे शिमला ले आए। रिश्तेदार होने की वजह से महिला के पिता ने जितेंद्र को उसे साथ ले जाने की इजाजत दे दी। रात को शिमला के एक होटल में नशे में धुत्त जितेंद्र ने उसका यौन उत्पीड़न किया।

मुकदमा दर्ज होने के बाद पीड़ित महिला के साथ पुलिस लगातार संपर्क में है। वीडियो कांन्फ्रेंस के जरिये महिला से पुलिस ने काफी जानकारी एकत्रित कर ली है। महिला शिमला आने और मजिस्ट्रेट के सामने बयान देने के लिए तैयार हो गई है। इसके बाद ही पुलिस सिने अभिनेता जितेंद्र पर कानूनी शिकंजा कसेगी।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि साल 1971 में शिमला के एक होटल में फिल्म स्टार जितेंद्र ने उनका यौन उत्पीड़न किया। उस समय महिला की उम्र 18 साल की थी और जितेंद्र 28 साल के थे। तब शिमला में फिल्म शूटिंग दिखाने के बहाने यौन उत्पीड़न किया था। महिला के मुताबिक, रवि कपूर (जितेंद्र) कार में उसके दिल्ली स्थित घर आया।

कार में ड्राइवर और दो अन्य फिल्म स्टार भी थे। उसे कहा कि शिमला में फिल्म की शूटिंग है, उसे देखने चलना है। वह भी जितेंद्र के साथ कार में बैठ गई और सभी दिल्ली से शिमला आ गए। महिला के मुताबिक, उस दौरान उसे यह नहीं बताया कि शिमला में किस फिल्म की शूटिंग हो रही है, जिसे देखने वे जा रहे हैं।

जब शिमला पहुंचे तो सीधे होटल चले गए। वह थक चुकी थी, इसलिए होटल के कमरे में सो गई। रात को जब वह सोई हुई थी तो जितेंद्र उसके कमरे में आए और उसका यौन उत्पीड़न किया। महिला का आरोप है कि जितेंद्र ने उस समय शराब पी रखी थी। इस दौरान उन्होंने जितेंद्र को धक्का देने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं माने। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »