19 Apr 2024, 18:03:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

श्रीदेवी की याद में इमोशनल हुईं शिल्पा, शेयर किया ये वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2018 1:20PM | Updated Date: Mar 7 2018 1:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। श्रीदेवी के निधन से उनके परिवार के साथ बॉलीवुड सेलेब्स को भी गहरा धक्का लगा है1 लेकिन उनको भूल पाना सबके लिए आसान नहीं होगा। स्टार्स उन्हें सोशल मीडिया पर याद करते हैं। शिल्पा शेट्टी ने श्रीदेवी की याद में उनका एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह हंसती और दूसरों को हंसाती नजर आ रही हैं।
 
 
कुछ महीने पुराना यह वीडियो करण जौहर के घर का है, जिसमें शिल्पा शेट्टी, श्रीदेवी के अलावा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में शिल्पा, श्रीदेवी की आखिरी फिल्म 'मॉम' देखने के लिए अपने फैन्स से अपील कर रही हैं। इसी बीच श्रीदेवी ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुन सभी अपनी हंसी नहीं रोक पाते। वीडियो में शिल्पा उन्हें सभी स्टार्स की मां (Mother of all the Actors) बता रही हैं।
वीडियो के बारे में शिल्पा लिखती हैं, "इस संडे की मीठी यादें हमेशा मेरी दिल में बसी रहेंगी। श्री जी में आपको हमेशा इसी तरह याद करूंगी। जिंदगी और प्यार से भरपूर. अमूल्य लम्हें। यह वीडियो उन सबके लिए है, जो उनसे प्यार करते थे।" 24 घंटे पहले पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 7 लाख 80 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »