20 Apr 2024, 04:55:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'दंगल' के डायरेक्टर फिर उतरे मोर्चे पर, इस बार दिखाएंगे 'धोनी' और 'IAS अफसर' को

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2018 11:41AM | Updated Date: Mar 7 2018 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक नीतेश तिवारी राजकुमार राव और सुशांत सिंह राजपूत को लेकर फिल्म बना सकते हैं।  चर्चा है कि 'दंगल' फेम निर्देशक नीतेश तिवारी की अगली फिल्म में राजकुमार राव और सुशांत सिंह राजपूत नजर आएंगे। पहले ऐसा कहा जा रहा था कि फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर वरुण धवन नजर आएंगे लेकिन अब नीतेश ने सुशांत को फाइनल कर लिया है। नीतेश का यह प्रोजेक्ट दो एक्टर्स वाला है। यह एक कॉलेज ड्रामा है जिसमें सोशल मैसेज भी है। यह जीवन, प्यार और सफलता व विफलता का उत्सव है।
 
बताया जा रहा है कि अभिनेता राजकुमार राव को नीतेश साइन करना चाहते हैं। दोनों के बीच मीटिंग्स हुई जहां उन्होंने प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा की थी। दोनों एक-दूसरे के काम की सराहना करते हैं और राजकुमार राव को स्क्रिप्ट पसंद आई है। राजकुमार अपनी डेट्स को देख रहे हैं क्योंकि उन्होंने कई दूसरी फिल्मों के साथ कमिटमेंट कर रखा है। टीम उनकी मंजूरी का इंतजार कर रही है और वे इसकी घोषणा तभी करेंगे जब सारी चीजें कन्फर्म हो जाएंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »