28 Mar 2024, 17:24:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। साउथ के सुपरस्टार प्रभाष और बॉलीवुड की क्यूट अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म 'साहो' है। इस फिल्म के जरिए दोनों पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे। साहो फिल्म से श्रद्धा कपूर का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। इस तस्वीर में श्रद्धा फॉर्मल आउटफिट्स में नजर आ रही हैं।
 
श्रद्धा इस फिल्म के जरिए तेलुगू सिनेमा में अपना सफर शुरू करने जा रही हैं। फिल्म में प्रभास मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के पहले पोस्टर में प्रभास अपने चेहरे को एक मास्क से ढकते हुए रहस्यमयी रूप में दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच अब सेलिब्रेटी मेकअप आर्टिस्ट ने इंस्टाग्राम पर श्रद्धा का फर्स्ट लुक साझा किया है।
 
बीते दिनों प्रभाष ने भी इसी फोटो को अपने फेसबुक पेज पर शेयर कर श्रद्धा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी। बता दें कि यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में फिल्माई जा रही है। फिल्म में शानदार वीमएएक्स के साथ ही जबरदस्त एक्शन सीन भी देखने को मिलेंगे। फिल्म में प्रभाष और श्रद्धा के अलावा जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी और नील नीतिन मुकेश भी प्रमुख भूमिकाओं में होंगे। फिल्म का निर्माण यूवी क्रिएशन के वामसी, प्रमोद और विक्रम कर रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »