24 Apr 2024, 01:35:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रणवीर सिंह की एक्टिंग से इंप्रेस हुए करण, देना चाहते है ये रोल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2018 9:42AM | Updated Date: Mar 7 2018 9:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार करण जौहर आचार्य रजनीश की बायोपिक बना सकते हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि करण जौहर रणवीर सिंह को लेकर फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। यह बहुत बड़ी फिल्म होगी। चर्चा है कि ओशो यानी कि आचार्य रजनीश की बायोपिक करण जौहर प्लान कर रहे हैं और वे चाहते हैं कि  रजनीश की भूमिका रणवीर सिंह अदा करें। यह एक बड़े बजट की फिल्म होगी जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज किया जाएगा क्योंकि कई देशों में ओशो के भक्त मौजूद हैं।
 
फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी शकुन बत्रा उठाएंगे जो करण के लिए कुछ फिल्में निर्देशित कर चुके हैं। करण की फिल्म को रणवीर शायद ही मना करें। रणवीर को हाल ही में रिलीज हुई 'पद्मावत' में खिलजी के किरदार में बेहद सराहा गया और फिल्म बॉक्स आॅफिस पर सफल रही। गौरतलब है कि रजनीश के भक्तों में बॉलीवुड से विनोद खन्ना और महेश भट्ट जैसे दिग्गज भी शामिल थे। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »