23 Apr 2024, 14:27:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'आॅस्कर अवॉर्ड्स' में राज कपूर और श्रीदेवी को दी गई श्रद्धांजलि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2018 12:06PM | Updated Date: Mar 6 2018 12:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

90 वें अकादमी पुरस्कार समारोह के दौरान भारतीय सिनेमा जगत के दिग्गज कलाकारों शशि कपूर और श्रीदेवी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मशहूर गीतकार एडी वेडर ने दुनिया को अलविदा कह चुके इन भारतीय सितारों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने मंच पर टॉम पैटी का रूम एट द टॉप गाना गाया।
 
अभिनेत्री जेनिफर गार्नर ने हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री आॅड्रे हेपबर्न को श्रद्धांजलि देकर इसकी शुरूआत की। गार्नर ने कहा, दुख के बिना कोई खुशी नहीं है। इसके बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह चुके कलाकारों को याद करना शुरू किया। राज कपूर का दिसंबर 2017 में निधन हो गया था।
 
आॅस्कर अवॉर्ड्स के दौरान शशि कपूर के साथ ही श्रीदेवी को भी श्रद्धांजलि दी गई। श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को निधन हो गया था। इसके अलावा जॉन हर्ड, टोनी एन वॉकर, जेन फॉरे, रॉबर्ट ओसबोर्न, मार्टिन लैंडौ, ग्लेन हेडली, रोजर मूरे, जॉर्ज ए. रोमेरो और जेरी लुइस जैसे सितारों को भी इन मेमोरियम सेक्शन में जगह दी गई। इस सेक्शन में उन कलाकारों को याद किया जाता है, जिनका हाल-फिलहाल में निधन हुआ हो।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »