25 Apr 2024, 20:16:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मेंटल है क्या' में कंगना के साथ दिखाई देंगे राजकुमार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2018 7:00PM | Updated Date: Mar 5 2018 7:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव एक बार फिर से कंगना रनौत के साथ काम करते नजर आएंगे। राजकुमार राव ने कंगना रनौत के साथ वर्ष 2014 में प्रदर्शित फिल्म 'क्वीन' में काम किया था। राजकुमार राव अब आगामी फिल्म 'मेंटल है क्या' में कंगना के साथ दिखाई देंगे।
 
राजकुमार ने ट्वीट कर फिल्म की पहली झलक साझा की। इसमें वह दोनों हाथों के बीच की ऊंगली उठाते नजर आ रहे हैं। राजकुमार ने लिखा, पागलपन आज के समय में सामान्य है। बेहद प्रतिभाशाली कंगना रनौत और मेरी पसंदीदा (निर्माता) एकता कपूर के साथ 'मेंटल है क्या'। आईए यह पागलपन की यात्रा शुरू करें। 
 
शैलेश आर. सिंह, बालाजी मोशन पिक्चर्स, रुचिका कपूर और कनिका ढिल्लों। 'मेंटल है क्या' प्रकाश कोवेलामुदी द्वारा निर्देशित है, जो इससे पहले 'साइज जीरो' जैसी दक्षिण भारतीय फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »