25 Apr 2024, 21:58:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

विज्ञापन में पर्वतारोही अर्जुन वाजपेयी बने ऋतिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2018 12:20PM | Updated Date: Mar 5 2018 12:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड के माचो मैन ऋतिक रौशन एक विज्ञापन में पर्वतारोही अर्जुन वाजपेयी की भूमिका में नजर आएंगे। ऋतिक ने कहा, "अर्जुन एक सच्ची प्रेरणा है। माउंटेन ड्यू के साथ साझेदारी में पर्दे पर उनकी कहानी दिखाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं उनके साहस को सलाम करता हूं। वह कंचनजंगा की चढ़ाई करने जा रहे हैं।

मैं इसमें उनके सफल होने की कामना करता हूं।" उल्लेखनीय है कि यह विज्ञापन माउंटेन ड्यू के रिस्क टेकर्स ऑफ इंडिया अभियान का हिस्सा हैं। अर्जुन वाजपेयी माउंट एवरेस्ट पर चढने वाले तीसरे सबसे कम उम्र के भारतीय हैं। उन्होंने 17 वर्ष की उम्र से पहले ही यह मुकाम हासिल कर लिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »