29 Mar 2024, 17:08:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

वरुण और कैटरीना को लेकर एबीसीडी 3 बनाएंगे रेमो डिसूजा!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2018 12:19PM | Updated Date: Mar 5 2018 12:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक रेमो डिसूजा, वरुण धवन और कैटरीना कैफ को लेकर एबीसीडी का तीसरा संस्करण बना सकते हैं। चर्चा है कि रेमो डीसूजा ने टी सीरीज के साथ एक बहुत बड़े बजट की फिल्म फाइनल की है। और ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि एबीसीडी 3 है। इस फिल्म में वरुण धवन और कैटरीना कैफ को फाइनल किया गया है।
 
दोनों साथ में करण जौहर की ड्रीम टीम का हिस्सा थे और दोनों ने वर्ल्ड टूर में साथ में परफॉर्म किया था। इनकी जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था और यही कारण है कि एबीसीडी 3 के लिए वरुण और कैटरीना की जोड़ी फाइनल मानी जा रही है। हालांकि ये पहली बार होगा जब दोनों स्क्रीन पर एक साथ दिखेंगे। इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा 19 मार्च को होगी। हालांकि इस फिल्म की घोषणा रेमो ने डांस प्लस तीन के दौरान ही कर दी थी। एबीसीडी के दोनों ही पार्ट दर्शकों को काफी पसंद आए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »