20 Apr 2024, 00:04:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। भोजपुरी एक्टर राजू सिंह माही इन दिनों भोजपुरी की हॉट एंड सेक्सी स्टार और यू ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे की दीवानगी में गिरफ्तार हैं। आम्रपाली के लिए राजू सिंह की दीवानगी ऐसी है कि उनकी एक झलक पाने के लिए वे कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। ये सच है, लेकिन ये रियल नहीं रील लाइफ की बात है। मामला पूरी फिल्मी है।
 
कभी बॉलीवुड में बनी फिल्म 'लव के लिए साला कुछ भी करेगा' का भोजपुरी वर्जन बनने जा रहा है। बॉलीवुड की ये फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी। लेकिन अब भोजपुरी सुपरस्टार्स के साथ 'लव के लिए कुछ भी करेगा' भोजपुरिया पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। 'लव के लिए कुछ भी करेगा' के निमार्ता सतीश दुबे हैं और निर्देशक धीरज ठाकुर हैं।
 
इस फिल्म में राजू सिंह माही एक अलग ही किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में राजू सिंह माही के अभिनय के कई रंग दिखने वाले हैं, जिनमें से एक रंग है उनका एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के प्रति दीवानगी। लव के लिए कुछ भी करेगा में आम्रपाली दुबे एक प्रोमोशनल सांग में राजू सिंह माही के साथ ठुमके लगाते नजर आएंगी।
 
बता दें कि आम्रपाली जल्द ही भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के साथ फिल्म 'महाबली' में नजर आने वाली हैं। वहीं, आम्रपाली दुबे ने भोजपुरिया स्टार पवन सिंह के साथ दो प्रोमोशनल सांग भी किया है जबकि खेसारी लाल यादव व प्रदीप पांडे चिंटू के साथ एकएक गाना भी किया है और अब वे अपने इस पांचवे प्रोमोशनल सांग में राजूसिंह माही के साथ दिखेंगी। फिल्म 'लव के लिए कुछ भी करेगा' में विशाल सिंह, माही खान, नीलू सिंह, सूर्या शर्मा, स्नेहा मिश्रा जैसे कई कलाकार नजर आने वाले हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »