24 Apr 2024, 01:28:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने शनिवार को 31वां जन्मदिन मनाया। श्रद्धा बॉलीवुड के मशहूर विलेन शक्ति कपूर की बेटी हैं। उनके पिता पंजाबी हैं और मां मराठी हैं। इन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत साल 2010 में 'तीन पत्ती' नामक फिल्म से की, जिसमें उनके किरदार का नाम अपर्णा खन्ना था। श्रद्धा मां शिवांगी कोल्हपुरे की तरह अपने आपको भी एक मराठी ही मानती हैं।
 
श्रद्धा हमेशा से अपने मां के काफी करीब रही हैं। श्रद्धा की पढ़ाई अमेरिकन स्कूल आॅफ बॉम्बे में हुई है। वहां पर वह फुटबॉल और हैंडबॉल खेलती थीं। आगे की पढ़ाई करने के लिये श्रद्धा बॉस्टन गईं, लेकिन फेसबुक पर देखने के बाद फिल्म प्रोड्यूसर अंबिका हिन्दुजा ने बॉलीवुड एंट्री के लिए फिल्म 'तीन पत्ती' में एक भूमिका के लिए उन्हें चुना। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »