25 Apr 2024, 06:36:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह किंग खान शाहरुख खान से अपनी तुलना करना नहीं चाहते। रणवीर  सिंह की फिल्म पद्मावत हाल ही में प्रदर्शित हुई है। फिल्म में रणवीर के अभिनय को दर्शकों ने बेहद पसंद किया, साथ ही फिल्म भी सुपर हिट साबित हुई। पद्मावत के बाद अब जोया अख्तर की फिल्म पर काम करना शुरू कर चुके हैं। रणवीर की तुलना अब शाहरुख खान की डर, अंजाम, बाजीगर वाले जोन में हो रही है। 
 
रणवीर का कहना है, मैंने जब से डेब्यू किया है तब से मेरी तुलना शाहरुख खान से की जाती है। मुझे ये बेतुका लगता है। अपने आप में स्टारडम का पूरा संसार हैं। मैं उसका छोटा सा हिस्सा भी नहीं हूं। शाहरुख खान ने सिनेमा को इतना कुछ दिया है कि बॉलीवुड के मायने ही बदल गए है। मेरा और शाहरुख खान का कोई नाम भी एक ही सांस में ले तो वह पाप है। शाहरुख ने आज तक जो कुछ भी पाया है उसकी छोटा सा टुकड़ा भी मैं पा लूं तो सफल हो जाऊंगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »