24 Apr 2024, 13:02:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने फिल्म 'परिंद' की शूटिंग के दौरान अनिल कपूर को 17 बार थप्पड़ जड़े थे। कलर्स इनफिनिटी चैनल पर 'बीएफएफस विद वोग' के आगामी एपिसोड में जैकी से  अनिल के साथ काम के अनुभव के बारे में पूछा गया था। 
 
जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर की जोड़ी बॉलीवुड में सदाबार नायक जोड़ी के तौर पर शुमार की जाती है।  दोनों अभिनेताओं ने अंदर बाहर, युद्ध, कर्मा, 'राम लखन', काला बाजार, रूप  की रानी चोरों का राजा, त्रिमूर्ति, '1942: ए लव स्टोरी', लज्जा और 'कभी  ना कभी' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।
 
जैकी श्राफ ने अनिल  कपूर के साथ सुपरहिट फिल्म परिंदा में भी काम किया था। इस फिल्म में जैकी ने अनिल को 17 थप्पड़ जड़े थे। जैकी ने थप्पड़ मारने वाले एक दृश्य का  जिक्र करते हुए कहा कि फिल्म के निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा सीन से संतुष्ट थे लेकिन अनिल लगातार रीटेक कराते रहे क्योंकि वह सब कुछ एकदम सही चाहते  थे। जैकी ने कहा, "मैंने उन्हें 17 चांटे मारे, लेकिन यह इतने जोरदार नहीं  थे कि वह (अनिल) गिर जाते।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »