25 Apr 2024, 06:47:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बेटियों के लिए श्रीदेवी ने कुर्बान कर दिया था अपना करियर - अब सामने आया जाह्नवी का ये आखिरी खत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 1 2018 11:14AM | Updated Date: Mar 1 2018 11:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की पहली सुपरस्टार श्रीदेवी इस दुनिया को अलविदा कहकर हमेशा के लिए चली गईं। पीछे छोड़ गईं दो बेटियां, पति और अपनी यादगार फिल्में। श्रीदेवी का परिवार अभी भी इस सदमे से उभर नहीं पा रहा है। श्रीदेवी ने दोनों बेटियों के लिए अपना करियर तक कुर्बान कर दिया था। जाह्नवी की पहली फिल्म 'धड़क' आने वाली थी। श्रीदेवी बेसब्री से अपनी बेटी की फिल्म का इंतजार कर रही थीं।
 
मां के जाने की खबर सुन जाह्नवी बेसुध हो गई थीं। मां के आखिरी पलों में भी जाह्नवी उनके साथ नहीं थीं। मां के जाने के बाद जाह्नवी का एक ऐसा ओपन लेटर सामने आया है जो उन्होंने कुछ साल पहले लिखा था। जाह्नवी ने लिखा, 'प्यारी मां, मैं  आपके ओहदे, समर्पण, ईमानदारी और प्रेरणा की बातें सुनकर ही बड़ी हुई हूं। मैं आज इन सब की साक्षी बनी हूं।
 
 
आपने अपने जीवन में जो कुछ भी किया है उसके बाद मुझे महसूस होता है कि मैं दुनिया की सबसे प्राउड बेटी हूं। मैं आपसे सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। आपकी बेटी 'जाह्नवी' का यह ओपन लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक इंटरव्यू में श्रीदेवी ने कहा था कि खुशी अपने पिता बोनी के करीब हैं। जबकि जाह्नवी मुझसे बहुत प्यार करती है। श्रीदेवी ने अपनी दोनों बेटियों को पूरी आजादी दी हुई थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »