19 Apr 2024, 18:01:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुई श्रीदेवी, बोनी कपूर ने दी मुखाग्नि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2018 2:29PM | Updated Date: Feb 28 2018 5:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी का नम आंखों से मुंबई के विले पार्ले में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इसके साथ गार्ड ऑफ ऑर्नर दिया गया। दिवंगत एक्ट्रेस को मुखाग्नि उनके पति बोनी कपूर ने दी। 
 
श्रीदेवी के अंतिम संस्कार की रस्मों के लिए तमिलनाडु से पंडित बुलाए गए थे। अंतिम संस्कार की सारी रस्मों को बोनी कपूर ने ही निभाया। इस मुश्किल पल में उनके साथ पूरा कपूर खानदान मौजूद था। 
 
 
 
 
 
श्मशान भूमि के बाहर सैकड़ों की संख्या में फैंस मौजूद थे लेकिन किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई। फैंस की भीड़ की वजह से शव वाहन को श्मशान भूमि पहुंचने में काफी वक्त लगा। 
 
 
 
दुबई पुलिस ने इंडियन कॉन्स्युलेट और उनके परिवार को क्लीयरेंस लेटर सौंपने के बाद केस को बंद कर दिया था। सोमवार को फोरेंसिक रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि श्रीदेवी की मौत कार्डिएक अरेस्ट से नहीं, बल्कि बाथटब में डूबने से हुई।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »