24 Apr 2024, 07:04:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान और रणवीर सिंह की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकरा सकती है। सलमान खान की आने वाली फिल्म दबंग 3, 28 दिसंबर 2018 रिलीज हो सकती है। इसी दिन रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा भी प्रदर्शित होने वाली है। रणवीर सिंह के सिंबा पोस्टर को देखने के बाद लोगों ने उनके किरदार को दबंग और सिंघम का कॉकटेल बताया था। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दो दबंग भिड़ेंगे।
 
वहीं दिसंबर में शाहरूख खान की जीरो रिलीजÞ होने वाली है जो क्रिसमस वीकेंड पर 22 दिसंबर को रिलीजÞ हो रही थी। पहले रोहित शेट्टी - करण जौहर की सिंबा भी इसी तारीख को आनी थी लेकिन रणवीर सिंह - शाहरूख खान क्लैश बचा लिया गया। अब चर्चा है कि दबंग 3 के लिए भी सलमान को क्रिसमस वीकेंड चाहिए था लेकिन वो शाहरूख खान स्टारर जीरो से क्लैश नहीं करना चाहते थे इसलिए सलमान खान ने 28 तारीख चुनी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »