25 Apr 2024, 18:42:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सभी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज अनिल कपूर के घर पहुंच रहे हैं। दुबई में उनके पार्थिव शरीर को मुंबई लाने की प्रक्रिया जारी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शाम 7 बजे तक श्रीदेवी को मुंबई लाया जाएगा। साथ ही दुबई में बोनी कपूर से सरकारी वकील पूछताछ कर रहे हैं। 
 
हाल ही में खबर आई है कि इस नाजुक वक्त में अपने पापा का साथ देने के लिए अर्जुन कपूर दुबई के लिए निकल गए हैं। दो दिन पहले श्रीदेवी के निधन की खबर आई थी। तब से अब तक उनका पार्थिव शरीर परिवार वालों को नहीं सौंपा गया है। अपने परिवार की मदद के लिए अर्जुन वहां पहुंच रहे हैं।
 
श्रीदेवी से रिश्ते को लेकर एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा था, श्रीदेवी और उनकी दोनों बेटियां मेरे लिए कोई मायने नहीं रखतीं। मां ही नहीं श्रीदेवी मां जैसी भी नहीं हो सकतीं।  इस बयान से लगता था कि अर्जुन कपूर के दिल में श्रीदेवी के लिए काफी नफरत है। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में अर्जुन का एक नया ही रूप सामने आया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »