20 Apr 2024, 04:45:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के जूनियर बी अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय सिल्वर स्क्रीन पर पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते रहे हैं। हाल ही में कई फिल्ममेकर्स ने उन्हें साथ फिल्म करने का ऑफर दिया। चर्चा है कि दोनों साथ काम कर सकते हैं।
 
ऐश्वर्या और अभिषेक दोनों फिल्म के लिए मान गए हैं। फिल्म पुलिस पर आधारित होगी। हालांकि इसमें ऐशवर्या ने कुछ बदलाव करने की बात कही है और बदलावों के होते ही दोनों फिल्म साइन कर देंगे। इसका जल्द ही आॅफिशियल अनाउंसमेंट भी होगा।
 
फिल्म शैलेश आर सिंह बनाने वाले हैं। इसके लिए निर्देशक की तलाश भी हो रही है। रियल लाइफ कपल अब रील लाइफ कपल भी बनेंगे। फिल्म उत्तर प्रदेश के दो पुलिस वालों पर आधारित होगी। इसमें वे दोनों शादीशुदा होंगे और यह फिल्म काफी भावुक होगी। शैलेश इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। यदि यह फिल्म बनी तो अभिषेक और ऐश्वर्या आठ वर्ष बाद बड़े परदे पर एक साथ नजर आएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »