25 Apr 2024, 11:26:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। निर्माता प्रदीप शर्मा की पहली  भोजपुरी फिल्म डमरू आई एम डी बी पर पिछले पांच ह़μतों से टॉप पर है। भोजपुरी फिल्म डमरू एक भक्त और भगवान शिव पे विश्वास की कहानी है। ये किरदार किया है भोजपुरी के जानेमाने एक्टर खेसारी लाल यादव ने। इस भक्त की भक्ति देखकर खुद भगवान शिव को धरती पर आना पड़ता है।
 
बाबा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण किया है प्रदीप शर्मा ने। इस फिल्म का संगीत ,कहानी और निर्देशन किया है जानेमाने निर्देशक रजनीश मिश्रा ने। इसमें खेसारी लाल यादव हीरो हैं ,पंजाब की रहनेवाली याशिका कपूर हीरोइन हैं। निर्माता प्रदीप शर्मा ने इस फिल्म के पहले दो हिंदी फिल्म भी बनाई थी -डायरेक्ट इश्क और एक तेरा साथ।
 
अभी इस भोजपुरी फिल्म के अलावा एक मराठी फिल्म भी बना रहे हैं जिसका नाम है माझा बाइकोचा प्रियकर। यह भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च हो गया है। ये फिल्म आई एम डी बी पर पिछले पांच हफ्तों से टॉप पर है और हिंदी फिल्म बागी 2, हेट स्टोरी 4 और हिचकी को पीछे छोड़ दिया है। डमरू 5 अप्रैल को पुरे भारत में एक साथ रिलीज होगी जिसकी शूटिंग उत्तर प्रदेश के वाराणसी और मुंबई में हुई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »