24 Apr 2024, 04:04:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। 2018 में यदि किसी फिल्म के क्लैश को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा थी.. तो वह थी ऐश्वर्या राय बच्चन की फन्ने खान और सलमान खान की रेस 3। बता दें, दोनों फिल्में ईद पर एक दूसरे को बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार टक्कर देने वाली थी। लेकिन अब यह टक्कर टल चुकी है। जी हां, ऐश्वर्या राय- राजकुमार राव और अनिल कपूर स्टारर फिल्म फन्ने खान अब 13 जुलाई को रिलीज होने वाली है।
 
फिल्म के निमार्ताओं ने नई रिलीज डेट की घोषणा की है। फन्ने खान को अतुल मांजरेकर डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में ऐश सिंगर के किरदार में नजर आने वाली हैं जो अपने से छोटे उम्र के लड़के (राजकुमार राव) के साथ रोमांस करते नजर आने वाली हैं। फिल्म से ऐश का लुक भी वायरल हुआ है.. जहां वह काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »