28 Mar 2024, 22:27:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जाते-जाते गूगल क्वीन बन गईं श्रीदेवी, अपने नाम किया ये रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2018 3:45PM | Updated Date: Feb 26 2018 3:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। श्रीदेवी के निधन की खबर ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया। एक निजी समारोह में शिरकत करने परिवार संग दुबई पहुंची श्रीदेवी को शनिवार की रात को करीब 11 बजे कार्डियाक अरेस्ट आने के कारण निधन हो गया। दुनिया को अलविदा कहते कहते भी श्री देवी ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
 
जी हां महज 54 साल की उम्र में उनके निधन की खबर जैसे महज एक अफवाह मानकर लोगो ने उन्हें गूगल पर सर्च करना शुरु कर दिया। जानकारी के मुताबिक दोपहर 12 बजे से पहले गूगल पर करीब 10 लाख लोगो ने श्रीदेवी को सर्च किया। शाम तक यह आंकड़ा 50 लाख के पार पहुंच गया और रात तक यह आंकड़ा करोड़ों तक पहुंच गया। आपको बता दें कि श्रीदेवी को करीब एक करोड़ लोग गूगल पर सर्च कर चुके थे।
 
गूगल पर श्रीदेवी को उनकी मौत की खबर, श्रीदेवी का अंतिम संस्कार, श्रीदेवी का वीडियो, श्रीदेवी की मूवी, कार्डियक अरेस्ट, एक्ट्रेस श्रीदेवी, डॉटर्स ऑफ श्रीदेवी, मोहित मारवाह की शादी, अबाउट श्रीदेवी, श्रीदेवी लेटेस्ट न्यूज, श्रीदेवी अर्जुन कपूर जैसे और भी बहुत से टॉपिक रविवार को गूगल पर सर्च किये गए है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »