20 Apr 2024, 12:28:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

गुप्त रखी गई श्रीदेवी की फोरेंसिक रिपोर्ट, सदमे में हैं बोनी और बेटियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2018 3:22PM | Updated Date: Feb 26 2018 3:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई के वर्सोवा के 'भाग्य' बंगले के बाहर रविवार देर रात से फैन्स का जुटना जारी है। लबों पर श्रीदेवी के गीत और नम आंखों के साथ उन्हें अपनी 'रूप की रानी', 'चांदनी' के आखिरी दर्शन का इंतजार है। 'भाग्य' बंगले के अंदर सन्नाटा पसरा है। 
 
श्रीदेवी के निधन को 30 घंटे से ज्यादा बीत चुके हैं, ऐसे में फैंस के मन में यह सवाल उठ रहा है कि उनका शव भारत लाने में देरी क्यों हो रही है। दरअसल, संयुक्त अरब अमीरात के स्थानीय कानून के मुताबिक, किसी विदेशी की हॉस्पिटल से बाहर मौत होने पर पोस्टमॉर्टम करना ही पड़ता है। 
 
सूत्रों के मुताबिक, श्रीदेवी की मौत की फरेंसिक रिपोर्ट आ चुकी है, फरेंसिक जांच कर रहे डॉक्टरों को श्रीदेवी की मौत की वजह में कुछ भी संदिग्ध बात नजर नहीं आई है। डेथ सर्टिफिकेट और इमीग्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। सूत्रों का कहना है कि शाम 5-6 बजे तक शव मुंबई पहुंचेगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »