29 Mar 2024, 04:02:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

वरुण ने दिखाई दरियादिली, 'अक्टूबर' के लिए ली आधी फीस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2018 2:42PM | Updated Date: Feb 25 2018 2:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन ने अपनी आने वाली फिल्म 'अक्टूबर' के लिये अपनी फीस आधी कर दी है। बॉलीवुड फिल्म शुजीत सरकार इन दिनों वरूण को लेकर फिल्म अक्टूबर बना रहे हैं। वरुण ने न सिर्फ फिल्म के लिए 'हां' कहा है, बल्कि इसके लिए एक और बड़ा कदम उठाते हुए अपनी फीस आधी कर दी है। पिछले साल 'जुड़वा 2' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' जैसी हिट फिल्में करने के बाद भी वरुण ने इस फिल्म के लिए अपनी फीस आधी कर दी है।
 
बताया जाता है कि जब शुजीत स्क्रिप्ट लेकर वरुण के पास पहुंचे तो उन्होंने यह साफ बता दिया था कि यह एक छोटे बजट की फिल्म होगी और यह उसी तरह की फिल्म है जिस तरह की फिल्में बनाने के लिए वह जाने जाते हैं। वरुण 'अक्टूबर' की कहानी से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने तय कर लिया कि उन्हें इस फिल्म का हिस्सा बनना ही है। इसके बाद वह फिल्म के लिए अपनी फीस घटाने के लिए मान गए।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »