19 Apr 2024, 14:53:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

श्रीदेवी पर ट्वीट कर घिरी कांग्रेस, विवाद के बाद किया डिलीट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2018 2:12PM | Updated Date: Feb 25 2018 2:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अपने दमदार अभिनय से देश और दुनिया के करोड़ों सिने प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में हृदय-गति रुक जाने से अचानक निधन हो गया। 54 वर्षीय अभिनेत्री के अचानक चले जाने पर लोग ट्वीट कर दु:ख जता रहे हैं। इस बीच श्रीदेवी की मौत को लेकर कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किया गया एक ट्वीट विवादों में आ गया है।
 
कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर कहा, 'श्रीदेवी के निधन की खबर सुनकर हमें दु:ख है। वह एक बेहतरीन अदाकारा थीं। दिग्गज अदाकारा जो अपने शानदार अभिनय के कारण वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। उनके चाहने वालों के प्रति के हमारी गहरी संवेदना। उन्हें वर्ष 2013 में यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान पद्म श्री दिया गया था।' 
 
कांग्रेस के इस ट्वीट की आखिरी लाइन विवादों में आ गई। सैंकड़ों की संख्या में लोग ट्वीट कर कांग्रेस पार्टी से अभिनेत्री की मौत पर राजनीति नहीं करने के लिए कह रहे हैं। ट्विटर पर काफी लोकप्रिय सर रविंद्र जडेजा ने ट्वीट कर लिखा, 'उन्हें वर्ष 2013 में यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान पद्म श्री दिया गया था। क्या आप गंभीर हैं। एक दिग्गज अदाकारा को श्रद्धांजलि देने के लिए क्या यह लाइन लिखना जरूरी था ? कृपया मौत का राजनीतिकरण न करें। आप लोगों ने मानवता को लज्जित कर दिया है। शेम ऑन यू कांग्रेस।' 
 
एक अन्य यूजर ट्रोल लाल सलाम लिखते हैं, 'कांग्रेस के अंदर आत्मसम्मान नहीं बचा है। इसलिए कांग्रेस जो करती है, उसे उसकी परवाह नहीं होती है। केवल राजनीति ही उनके अंदर बची है।' एक अन्य यूजर ने सलाह दी कि इस ट्वीट को तुरंत कांग्रेस पार्टी डिलीट करें। संदीप ककाडिया लिखते हैं, 'किसी की मौत पर राजनीति न करो। आप गिरी हुई पार्टी हो इतना तो पता है लेकिन इतना गिरोगे यह पता नहीं था।' 
 
उधर, इस विवाद में बीजेपी भी कूद गई है। दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता तेजिंदर बग्गा ने कहा, 'किसी की मौत पर तो कम से कम राजनीति मत करो।' ट्विटर ट्रोल होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने अपने विवादित ट्वीट को डिलीट कर दिया और उसके बाद नया ट्वीट किया। इसमें श्रीदेवी को पद्म श्री देने वाली बात को हटा दिया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »