19 Apr 2024, 22:55:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फर्स्ट लुक आया सामने, इस दिन रिलीज होगी 'नमस्ते इंग्लैंड'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2018 12:43PM | Updated Date: Feb 25 2018 12:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की जोड़ी वाली फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' सात दिसंबर को रिलीज होगी। बॉलीवुड फिल्मकार विपुल अमृतलाल शाह फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' बना रहे हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की मुख्य भूमिका है। यह जसमीत (परिणीति चोपड़ा) और परम (अर्जुन कपूर) की प्रेम कहानी है, जिसे भारत और यूरोप में फिल्माया जाएगा। 

कहानी की शुरुआत पंजाब के अमृतसर और लुधियाना से होती है जिसके बाद अगला पड़ाव ढाका है। फिल्म के एक हिस्से की शूटिंग बेल्जियम के ब्रसेल्स में होगी और आखिरी हिस्से को लंदन में फिल्माया जाएगा। फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। 'नमस्ते इंग्लैंड' सात दिसंबर 2018 को रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »