28 Mar 2024, 15:59:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार और निर्माता सलमान खान की फिल्म 'लवरात्रि' पांच अक्टूबर को रिलीज होगी। सलमान खान फिल्म लवरात्रि के जरिये अपने जीजा आयुष शर्मा और अभिनेत्री वारिणा हुसैन को लांच कर रहे हैं। सलमान ने सोशल मीडिया पर अनोखे अंदाज में 'लवरात्रि' की रिलीज डेट की घोषणा की।
 
उन्होंने लोगों से आज के दिन से रिलीज की तारीख तक 224 दिनों की गिनती करने के लिए कहा है। सलमान ने ट्वीट कर इसका एलान करते हुए कहा, "लवरात्रि आज से 224 दिन बाद रिलीज होगी.. बताओ क्या डेट है रिलीज की।" इस तरह से फिल्म पांच अक्टूबर 2018 को रिलीज होगी।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »