29 Mar 2024, 20:54:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन: शोक में डूबा बॉलीवुड, पीएम मोदी ने भी जताया दुख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2018 9:52AM | Updated Date: Feb 25 2018 9:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अपने शानदार अभिनय से सिनेमा प्रेमियों के दिलों पर राज करनेवाली बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी हमारे बीच नहीं रहीं। श्रीदेवी दुबई में थीं जहां उनकी हृदय-गति रुक जाने (कार्डियक अरेस्ट) की वजह से उनका अचानक निधन हो गया।

श्रीदेवी 55 वर्ष की थीं। उन्हें हिंदी फिल्मों की पहली फीमेल सुपरस्टार भी कहा जाता है। साल 2013 में उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी श्रीदेवी के निधन पर दुख जताया है। वह अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए परिवार समेत दुबई में थीं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »