29 Mar 2024, 21:25:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने अबतक शादी न  करने की वजह बताई है। सलमान खान को बॉलीवुड का 'मोस्ट एलिजबल बैचलर' माना जाता है। सलमान   अभी फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसे रेमो डिसूजा निर्देशित  कर रहे हैं। सलमान फिल्मों को लेकर लगातार चर्चा में तो रहते ही हैं,   शादी को लेकर भी उनकी चर्चा होती रहती है। सलमान ने शादी नहीं करने  का कारण यह बताया कि शादी करना अब बहुत महंगा हो गया है इसलिए वह शादी  नहीं कर रहे हैं।
 
सलमान  ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह इसलिए शादी नहीं कर रहे हैं  क्योकि इन दिनों शादी करना बहुत महंगा हो गया है, जिसके चलते वह इसका  खर्चा उठाने में समर्थ नहीं है। सलमान ने इसके लिए फिल्मकार सूरज  बड़जात्या की फिल्मों को दोषी बताया कि उनकी फिल्मों में शादी इतनी भव्य  होती थी कि सभी की शादियों का खर्चा बढ़ गया।
 
सलमान खान ने कहा "कभी कोई आकर कहता है कि मुझे ढाई लाख रूपये चाहिए  क्योंकि मेरी बेटी की शादी है जबकि मेरे  पिताजी की शादी 180 रूपये में  हुई है और हम सब उसी 180 रुपये के फल हैं। और यह सब सूरज बड़जात्या की  गलती है कि शादी का खर्चा बढ़ गया है। उन्होंने 'मैंने प्यार किया' बनाई।  इसके बाद 'हम आपके हैं कौन' और फिर 'हम साथ-साथ हैं' जैसी फिल्में बनाई, जिनमें  उन्होंने शादियों में करोड़ों रूपये खर्च करवाए। यह चलन बन गया। यह  मेरे बस की बात नहीं है इसलिए मैं अभी तक कुंवारा हूं।"  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »