25 Apr 2024, 13:48:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शादी के बारे में बात करना नही चाहती हैं सोनम कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2018 3:01PM | Updated Date: Feb 23 2018 3:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपनी शादी के बारे में बात करना नही चाहती हैं। सोनम कई बार शादी की बात को लेकर चुप रही हैं और उन्होंने इससे जुड़े सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। 

सोनम ने कहा कि वह उनकी शादी की अटकलों पर कोई भी जवाब नहीं देने वाली। सोनम ने कहा,"वाह! मेरी शादी की खबर आ रही है लेकिन दुर्भाग्य से मैं अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में कभी भी बात नहीं करती हूं। पर मेरे जीवन में दिलचस्पी रखने के लिए धन्यवाद।"

कई कार्यक्रमों में सोनम से उनकी शादी को लेकर सवाल किए गए लेकिन उन्होंने इस सवाल का कभी भी कोई जवाब नहीं दिया। हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया। सोनम का उनके बॉयफ्रेड आनंद आहूजा से अफेयर होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। जबकि दोनों ने कभी भी उनके रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »