20 Apr 2024, 19:30:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रोफेशनल शूटर्स बनने जा रही हैं तापसी और कृति सेनन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2018 9:34AM | Updated Date: Feb 23 2018 9:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन और तापसी पन्नू शूटर बनने जा रही है। बॉलीवुड फिल्मकार  विशाल भारद्वाज की अगली फिल्म 'छुरियां' में कृति सेनन लीड रोल निभाने वाली हैं। इसके अलावा इस फिल्म में उनके साथ वाणी कपूर को फाइनल किया गया है। कृति सेनन ने शूटिंग  की वर्कशॉप लेना शुरू कर दिया है।

कृति दूसरी फिल्म 'वूमनिया' की तैयारी कर रही हैं। इसके लिए उन्हें हाल ही में कास्ट किया गया है। यह फिल्म दो शूटर की सक्सेस स्टोरी होगी। इसमें दूसरी लीड के लिए तापसी पन्नू को चुना गया है। तापसी ने तो शूटिंग की वर्कशॉप शुरू भी कर दी है। तापसी पहले भी पिंक जैसी फिल्म में अपनी पावरफुल अवतार दिखा चुकी है। कृति भी स्क्रिप्ट देखकर खुश हुई और उन्होंने फिल्म के लिए हामी भर दी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »