28 Mar 2024, 17:47:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। सोनम कपूर कुछ वक्त से अपने वीरे दी वेडिंग में काफी बिजी हैं। जी हां, हाल ही में सोनम के कजिन मोहित मारवाह की शादी थी। इस दौरान सोनम के अलावा शादी में अर्जुन कपूर, बहन रेहा कपूर और पापा अनिल कपूर भी मौजूद रहे। तो वहीं इस शादी में श्रीदेवी अपनी बेटी जाह्नवी और पति बोनी कपूर के साथ पहुंची। ये सारे सितारे मोहित की शादी में काफी व्यस्त दिखे। लेकिन इस बीच सोनम कपूर ने अपने बेस्ट फ्रेंड के लिए स्पेशल टाइम निकाल ही लिया। जी हां, शादी के माहौल में भी सोनम कपूर अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंट करती नजर आईं। शादी के बीच सोनम इस दौरान आनंद के साथ दूर ‘बीच’ पर समंदर किनारे घूमती दिखाई दीं। 
 
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में सोनम आनंद के साथ समंदर किनारे घूमती दिख रही हैं। सोनम ने आनंद की बांह पकड़ी हुई है। एक टक वह कैमरा को देखती हैं उसके बाद आनंद से बात करने लगती हैं। बता दें, दोनों लव बर्ड्स इस वक्त यूएई में हैं। सोनम अपने कजिन मोहित मारवाह की शादी पर यूएई गई हुई हैं। शादी में उनके बॉयफ्रेंड भी इंवाइटेड हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »