25 Apr 2024, 11:32:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। तैमूर अली खान, बॉलीवुड के सबसे क्यूट स्टार किड बन गए हैं। उनका नवाबी स्वैग हमेशा लोगों का दिल जीत लेता है।  तैमूर अली खान की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस तस्वीर में वह छोटी-सी चोटी बांधे बहुत क्यूट लग रहे हैं। खास बात यह है कि वह पापा सैफ अली खान की फोटो को बेहद मासूमियत और प्यार से देख रहे हैं।
 
अपने नए लुक में तैमूर पहले से भी ज्यादा क्यूट लग रहे हैं। फैंस ने हमेशा तैमूर को बिखरे बालों में ही देखा है। बता दें कि सोशल मीडिया पर तैमूर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। इसके पहले तैमूर की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें वह पियानो बजाते नजर आ रहे थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »