29 Mar 2024, 11:57:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

पटना। बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय अपनी सुपरहिट फिल्म आशिकी के रीमेक में वरूण धवन और आलिया भट्ट की केमिस्ट्री देखना चाहते हैं। 1990 में प्रदर्शित और महेश भट्ट के निर्देशन में बनी संगीतमय ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आशिकी' से राहुल राय रातोंरात स्टार बन गए थे। नदीम-श्रवण के संगीत से सजी आशिकी के गीत बस एक सनम चाहिये आशिकी के लिये , मैं दुनिया भूला दूंगा समेत कई गीत उन दिनों सबके जुबां पर चढ़ गये थे और आज भी लोकप्रिय हैं। 
 
राजधानी पटना में आयोजित बसंत उत्सव में शिरकत करने आये राहुल ने यूनीर्वाता से विशेष बातचीत में कहा कि उन्होंने अपने करियर के दौरान कई फिल्मों में काम किया है लेकिन आशिकी उनके दिल के बेहद करीब है। फिल्म का गीत और संगीत आज भी युवाओं को बेहद पसंद आता है।
 
आशिकी के रीमेक संबंधी सवाल के जवाब में बिग बॉस विजेता ने कहा कि मौजूदा दौर में वरूण धवन और आलिया भट्ट बेहतरीन कलाकार है। वरूण और आलिया की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते हैं और उनकी फिल्में हिट होती है। यदि इस जोड़ी को लेकर फिल्म रीमेक बनाया जाये तो निश्चित तौर पर दर्शक इसे बेहद पसंद करेंगे। आशिकी के बाद उनके लवर बॉय इमेज को लेकर पूछे गये एक अन्य सवाल के उन्होंने जवाब में कहा कि वह लकी हैं कि दर्शकों ने उन्हें बेहद पसंद किया। वह अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »