26 Apr 2024, 04:32:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ट्रेडिशनल अवतार में श्रीदेवी और खुशी का खूबसूरत अंदाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2018 11:24AM | Updated Date: Feb 21 2018 11:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जाने माने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और समय-समय पर अपनी डिजाइन की हुई खूबसूरत ड्रेसेस की तस्वीरें साझा करते रहते हैं। हाल ही में मनीष मल्होत्रा ने कुछ ऐसी ही तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।
 
दरअसल मनीष इस समय फगली और रागदेश जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके बालीवुड एक्टर मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए सयुक्त अरब अमीरात पहुंचे हुए हैं। बता दें, मनीष मल्होत्रा ने मोहित मारवाह और अंतरा मोतीवाला की मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।
 
इन तस्वीरों में अपने समय में स्टाइलिश दिवा रह चुकीं श्रीदेवी क्रीम और सुनहरे रंग की खूबसूरत ड्रेस में नजर आ रही हैं। श्रीदेवी इंडियन लुक में काफी स्टाइलिश और सुंदर लग रही हैं। वहीं श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर ने पिंक कलर का डिजाइनर लहंगा पहना है। खुशी के लहंगे पर लाल रंग का फैंसीवर्क किया गया है, जिसने लहंगे की खूबसूरती को और भी बढ़ा दिया है।
 
मोहित मारवाह की होने वाली दुल्हन अंतरा का लहंगा भी बहुत ही खूबसूरत है। अन्तरा ने अपने मेहंदी सेरेमनी में काफी हल्के कलर का लहंगा पहना है, जिसे बहुत ही अच्छी एंब्राइडरी से सजाया गया है। इस लहंगे में अंतरा की खूबसूरती देखते ही बन रही है। बता दें मोहित की शादी के जश्न में चार चांद लगाने मामा संजय कपूर अपनी पत्नी महीप कपूर और बेटी शानाया कपूर के साथ पहुंचे हैं।
 
संजय कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शानाया कपूर के साथ की एक तस्वीर को शेयर किया है जिसमें दोनों बहुत अच्छे लग रहे हैं। मामा बोनी कपूर भी पत्नी श्रीदेवी और बेटी खुशी के साथ पहुंचे हैं। रिया, हर्षवर्धन और अर्जुन कपूर भी यूएई पहुंचकर शादी की सेरेमनी में धमाल मचा रहे हैं।
 
वहीं दूसरी ओर जाह्नवी अपनी पहली फिल्म 'धड़क' में व्यस्त होने के चलते शादी में शामिल नहीं हो पाएंगी। अनिल कपूर भी अपनी बेटी सोनम कपूर के साथ इस समय पंजाब में फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन दोनों जल्द ही शादी में शामिल होने के लिए यूएई के लिए रवाना होंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »