20 Apr 2024, 00:11:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रिया के आंखों की मस्ती के मस्ताने हुए ऋषि कपूर!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2018 11:48AM | Updated Date: Feb 18 2018 11:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आंखों के इशारे से दिलों को धड़काकर, इंटरनेट पर गदर मचाने वाली प्रिया प्रकाश की अदाएं अगर बॉलीवुड के सबसे बड़े रोमांटिक हीरो को घायल कर दें और वो इस बात का मलाल करने लगे कि उसके दौर में प्रिया क्यों नहीं आयीं, तो आप समझ सकते हैं कि प्रिया के तीरे-नजर का असर कहां तक है। जी हां, हिंदी सिनेमा को अपनी रोमांटिक फिल्मों से जवां रखने वाले ऋषि कपूर 18 साल की प्रिया के आंखों की मस्ती के मस्ताने हो गए हैं। 
 
वेटरन कपूर को प्रिया की मासूम अदा इतनी भायी कि उनके बारे में स्टारडम की भविष्यवाणी तक कर दी। ऋषि ने ट्वीट किया है कि मैं इस लड़की के लिए बड़े स्टारडम की भविष्यवाणी करता हूं। प्रिया वारियर। इतनी भावप्रवण, नखरीली फिर भी मासूम। मेरी प्यारी प्रिया, अपने हमउम्रों के लिए तुम कड़ी चुनौती साबित होने वाली हो। ईश्वर का आशीर्वाद तुम पर बना रहे और तुम सफल होओ। इसके बाद ऋषि मजाकिया लहजे में शिकायत भी करते हैं, मेरे टाइम में नहीं आयीं आप। क्यों?
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »