29 Mar 2024, 01:41:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार बोनी कपूर और अभिनेत्री श्रीदेवी की पुत्री जाह्नवी कपूर यशराज फिल्मस तले बनी फिल्म में काम करती नजर आ सकती है। जाह्ववी इन दिनों करण जौहर की फिल्म धड़क की शूंटिग में व्यस्त हैं। वह इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। चर्चा है कि जाह्नवी अपनी पहली फिल्म के बाद भी एक और फिल्म में नजर आने जा रही है।

हाल ही में उन्हें यशराज स्टूडियो के बाहर देखा गया है और सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि वे कई दिनों से लगातार यशराज स्टूडियो में दिख रही हैं। चर्चा है कि जाह्नवी अब यशराज के भी किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकती हैं। चर्चा है कि रणवीर सिंह की नई फिल्म सिम्बा, जिसका निर्माण रोहित शेट्टी कर रहे हैं, वह खुद भी रणवीर के साथ जान्हवी को कास्ट करने की प्लांनिग कर रहे हैं तथा बोनी कपूर एवं श्रीदेवी भी चाहती हैं कि जाह्नवी इस फिल्म का हिस्सा बन जाऐं। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »