25 Apr 2024, 12:13:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

यश चोपड़ा मेमोरियल अवॉर्ड से सम्मानित हुई आशा भोंसले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2018 4:09PM | Updated Date: Feb 17 2018 4:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी पार्श्वगायिका आशा भोंसले, यश चोपड़ा मेमोरियल अवॉर्ड से सम्मानित की गई हैं। आशा भोंसले ने इस अवसर पर कहा, यशजी मेरे छोटे भाई की तरह थे। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह यहां नहीं है। मेरा उनके साथ करीब 50 साल का नाता रहा, उनकी शादी से पहले से। एक बार मैंने उन्हें उनके गीतों और धुनों के चयन को लेकर सराहा था और उन्हें बताया था कि समय के साथ उनके संगीत का चुनाव बेहतर हुआ है।

उन्होंने कहा, यशजी ने मुझसे कहा कि मैं इसके पीछे का रहस्य आपको बताता हूं लेकिन आप यह किसी से साझा मत करना। दरअसल, मेरी पत्नी पैम (पामेला चोपड़ा) फिल्मों में गानों का चयन करती है तब मैंने उनसे कहा कि इसमें कोई ताज्जुब नहीं है कि संगीत को लेकर आपकी पसंद बेहतरीन है।

उनके नाम पर इस पुरस्कार को ग्रहण करना मेरे लिए बहुत ही भावुक पल है और मैं थोड़ी दुखी हैं कि वह इसे मेरे साथ साझा करने के लिए वह नहीं हैं। इस मौके पर रेखा,परिणीति चोपड़ा, पद्मिनी कोल्हापुरे, पूनम ढिल्लो , अल्का याज्ञनिक, जैकी श्रॉफ और जयाप्रदा जैसे सितारे भी मौजूद रहे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »