20 Apr 2024, 17:07:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अनुष्का की 'परी' का ट्रेलर रिलीज, वीडियो देख क्‍लीन बोल्ड हुए विराट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2018 12:00PM | Updated Date: Feb 16 2018 12:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की आगामी फिल्म परी है। यह एक हॉरर फिल्म है। आए दिन इस फिल्म के डरवाने पोस्टर और  वीडियो सामने आ रहे हैं जिसे देख दर्शक फिल्म के ट्रेलर को देखने के लिए उत्सुक हो गए थे। अब इस फिल्म के ट्रेलर को रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में अनुष्का काफी डरी सहमी सी लग रही हैं और लोगों से मदद की गुहार लगा रही हैं। जब परमब्रता चटर्जी की मुलाकात उनसे होती है तो वह उनकी मदद करने के लिए आगे बढ़ते हैं, लेकिन उनके घरवाले अनुष्का के मामले में पड़ने से उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं। वह सभी बातों को पीछे छोड़कर अनुष्का की मदद करने का फैसला करते हैं और ट्रेलर को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि इसके बाद उनकी मुश्किलें बढ़ जाएंगी। 
 
बता दें कि 1 मिनट और 34 सेकंड के ट्रेलर में कुछ ऐसे सीन हैं, जिसे देखकर दर्शक कांप उठे। बालकनी की बाउंडी पर बैठकर और छत से उल्टे होकर कमरे में जिस तरह से अनुष्का झांक रही हैं, इसे देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म के निर्देशक प्रॉसित ने इस फिल्म के सीन को काफी बारीकी से लिखा है। वैसे यह कहना गलत नहीं होगा कि बॉलीवुड की हॉरर फिल्मों को देखकर निराश होने वाले दर्शक इस फिल्म को खूब पसंद करेंगे और काफी हद तक उनकी शिकायत दूर भी हो जाएगी।
 
ट्रेलर देख क्लीन बोल्ड हुए विराट
फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद ट्विटर पर लोगों ने कई प्रतिक्रियाएं दी हैं। दर्शकों को 'परी' का ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों ने सकारत्मक प्रतिक्रियाएं दी हैं। इसी बीच अनुष्का के पति विराट कोहली ने भी अपनी पत्नी की तारीफों के पुल बांधे हैं। अनुष्का के बेटर हाफ विराट कोहली ने ट्विटर पर लिखा है कि अपने एकमात्र इंसान को इस रूप में देखना दिलचस्प होगा। मैं आॅलरेडी क्लीन बोल्ड हो गया हूं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »