29 Mar 2024, 00:43:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सनी लियोन ने अपने फैंस को दिया वैलेंटाइन्स डे सरप्राइज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2018 3:56PM | Updated Date: Feb 15 2018 3:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री सनी लियोन 15 मार्च को अपनी कॉस्मेटिक रेंज लॉन्च करेंगी। सनी ने ट्वीट किया - सभी को नमस्कार। यह है मेरा वैलेंटाइन्स डे का सरप्राइज। 'स्टार स्ट्रक बाय सनी' 15 मार्च को दुनियाभर में लॉन्च होने जा रहा है।
 
उन्होंने इससे पहले बताया, मैं काफी समय से यह करना चाहती थी। इस मुकाम तक आने के लिए काफी प्रयास करना पड़ा और इसमें बहुत वक्त लगा। उनके पति डेनियल वेबर ने ट्वीट किया, 30 दिन और। 'स्टार स्ट्रक बाय सनी'।
 
दुनियाभर में कॉस्मेटिक लॉन्च किया जाएगा। विदेशों में वयस्क फिल्म अभिनेत्री के रूप में काम करने के बाद सनी ने बॉलीवुड में कदम रखा। 'जिस्म 2', 'एक पहेली लीला', 'कुछ कुछ लोचा है' और 'वन नाइट स्टैंड' जैसी फिल्मों के अलावा, वह 'बिग बॉस' की प्रतिभागी भी रह चुकी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »