29 Mar 2024, 04:59:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बेंगलुरु में हिचकी का प्रमोशन करेंगी रानी मुखर्जी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2018 3:03PM | Updated Date: Feb 15 2018 3:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी बेंगलुरु में अपनी आने वाली फिल्म हिचकी का प्रमोशन करेंगी। यश राज के बैनर तले बनी फिल्म हिचकी को रानी अपने अलग ही अंदाज में प्रमोट कर रही है। इस फिल्म की कहानी मुश्किलों का सामना करते हुए अपनी कमजोरियों को ताकत में बदलने पर आधारित है। 
 
इस महीने के अंत में बेंगलुरु में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से अपने जीवन की कठिनाइयों पर चर्चा करने वाले है। रानी 23 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मेलन (आईडब्ल्यूसी) के उद्घाटन सत्र का हिस्सा बनेंगी। यह एक वार्षिक कार्यक्रम है। 
 
रानी मुखर्जी ने बताया कि, श्री श्री रविशंकर सकारात्मक सोच, सकारात्मक कार्य एवं सार्वभौमिक प्रेम की ताकत पर केंद्रित हैं और उनका संदेश अनगिनत लोगों को समझ आता है। उनके साथ सत्र में शामिल होना और उन्हें सुनना शानदार होगा। 'हिचकी' फिल्म आपके सबसे अच्छा कार्य को बाहर लाने के लिए आपकी सकारात्मकता और आंतरिक शांति का दोहन करने के बारे में है। मैं सत्र में इस बारे में बात करूंगी। मैं इस सत्र के लिए उत्सुक हूं। यह फिल्म 23 मार्च को रिलीज होगी।      
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »