29 Mar 2024, 04:26:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

भारत आइकॉन अवार्ड : जुहू के इस्कॉन में उमड़े सितारे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2018 1:01PM | Updated Date: Feb 14 2018 1:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत आइकॉन अवार्ड कार्यक्रम में सितारों की भीड़ उमड़ी। नकुल मेहता, करण मेहरा, सुनील पाल, धीरज कुमार, प्राची शाह जाकिर हुसैन, अल्ताफ राजा, योगेश लखानी, अवनीत कौर और अन्य सितारे भारत आइकॉन अवार्ड में जुहू के इस्कॉन पहुंचे। अखिल बंसल ने तीसरा भारत आइकॉन अवार्ड जुहू के इस्कॉन में आयोजित किया जहां फिल्म, टीवी जगत, सामाजिक और बिजनेस से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। 
 
डॉक्टर अनिल मुरारका, धीरज कुमार, कुमार स्वामी जी, शुभ मल्होत्रा खास मेहमान थे। जिन्होंने सभी लोगों को अवार्ड देकर उनका सम्मान बढ़ाया। फिल्म और टीवी जगत से नकुल मेहता, करण मेहरा, वी आई पी, सुनील पाल,धीरज कुमार, प्राची शाह जाकिर हुसैन, अल्ताफ राजा, ब्राईट के योगेश लखानी, अवनीत कौर, लिजा मलिक और अन्य कई कलाकारों को सम्मानित किया गया। 
 
वहीं सामाजिक वर्ग में रीतू अंसारी और ओवैस को बेस्ट एन जी ओ का अवार्ड दिया गया। अखिल बंसल ने इस अवार्ड में ग्लोबल हेराल्ड पेपर का विमोचन भी किया। सिमरन आहूजा ने अवार्ड में एंकरिंग करके चार चांद लगा दिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »