29 Mar 2024, 01:26:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

KL राहुल से बेटी के अफेयर पर बोले सुनील शेट्टी, अगर ऐसा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2020 12:33PM | Updated Date: Feb 20 2020 5:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी पिछले काफी समय से क्रिकेटर केएल राहुल के साथ रिलेशन को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब इसी रिलेशन को लेकर अथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी का एक बयान सामने आया है। हाल ही में सुनील शेट्टी से इस बारे में सवाल किया गया जिसका सुनील शेट्टी ने बेहद दिचस्प जवाब दिया है। साथ ही हर कोई उनके इस जवाब का इशारा भी समझ ही रहा है।  पिछले कुछ समय से दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया हालांकि दोनों की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। एक इवेंट में पहुंचे सुनील शेट्टी से जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो जानें उन्होंने क्या कहा।
 
बेटी के रिलेशनशिप स्टेटस पर सुनील शेट्टी ने कहा कि 'मैं उसकी जगह रिलेशनशिप में नहीं हूं। आपको अथिया से इस बारे में पूछना चाहिए।' सुनील शेट्टी से आगे पूछा गया कि 'अगर अथिया की डेटिंग की अफवाह सही हैं तो क्या वो उस रिश्ते को स्वीकार करेंगे?' सुनील शेट्टी ने कहा- 'आप आकर मुझे बताइएगा अगर ऐसा हुआ तो। हम बैठकर इस पर बातें करेंगे।'
 
इससे पहले बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा था कि 'समय बदल गया है। मुझे बच्चों की पसंद पता है। मुझे अहान की गर्लफ्रेंड पसंद है। मुझे उससे भी प्यार है जिसे अथिया देख रही है। मुझे इसमें कोई समस्या नहीं है, माना (सुनील शेट्टी की पत्नी) को भी कोई समस्या नहीं है और वो खुश हैं।' हालांकि यहां सुनील शेट्टी ने अथिया के लिए किसी का नाम नहीं लिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »