29 Mar 2024, 01:22:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

बेंगलुरु। प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेत्री किशोरी बल्लाल का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 82 वर्ष की थीं। वह वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से पीडि़त थीं। मेंगलुरु की रहने वाली किशोरी बल्लाल ने 1960 में कन्नड़ फिल्म ‘एवालेंथा हेंडाथी’ से फिल्म जगत में कदम रखा था। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ‘स्वदेश’ में शाहरुख खान की मां की भूमिका निभाई थी। अभिनेत्री ने भरतनाट्यम नृत्यांगना के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने ‘काही’, हानी हानी’, ‘सूर्यकांति’ समेत कई अन्य कन्नड़ फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा था। किशोरी बल्लाल ने सहायक भूमिकाओं वाली फिल्मों समेत 75 से अधिक फिल्मों में काम किया था। उनका जन्म दक्षिण कन्नड़ जिले में हुआ था और उन्होंने भरतनाट्यम नर्त्तक एन बल्लाल से विवाह किया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »