28 Mar 2024, 17:50:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मनिंदर सिंह बिट्टा की रोल निभाएगे बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2020 1:02AM | Updated Date: Feb 18 2020 1:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अक्षय कुमार की पिछली कई फिल्में केसरी, मिशन मंगल, हाउसफुल 4 और गुड न्यूज बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही है। अब उनकी आने वाली फिल्‍म 'सूर्यवंशी' में दिखाई देगें। इसके अलावा वह 'लक्ष्मी बम' और 'पृथ्वीराज' में भी दिखाई देंगे। अब खबर आ रही है कि वह एक बायॉपिक में भी काम करने जा रहे हैं।
 
'पिंकविला' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह बायॉपिक ऑल इंडिया ऐंटी टेररिस्ट फ्रंट के चेयरमैन मनिंदरजीत सिंह बिट्टा के जीवन पर आधारित होगी। पंजाब सरकार में मंत्री और इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रहे एमएस बिट्टा पर साल 1992 और 1993 में दो बार खालिस्तानी आतंकवादियों ने जानलेवा हमला किया था।
 
इस हमले में बिट्टा की जान बाल-बाल बची थी। इसके बाद उन्होंने ऑल इंडिया ऐंटी टेररिस्ट फ्रंट का गठन किया जिसके जरिए वह आतंकवाद से पीड़ित परिवारों की मदद करते हैं। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार को यह बायॉपिक ऑफर की गई है और सूत्रों के मुताबिक अक्षय ने भी इस बायॉपिक में अपनी दिलचस्पी दिखाई है। उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट भी पसंद आई है।
 
कहा जा रहा है कि जल्द ही अक्षय और बिट्टा की मुलाकात भी हो सकती है। वैसे बता दें कि हाल ही में अक्षय ने आनंद एल राय की फिल्म 'अतरंगी रे' भी साइन की है जिसमें उनके साथ धनुष और सारा अली खान मुख्य भूमिकाओं में होंगे। अब बिट्टा की बायॉपिक में उन्हें देखना दिलचस्प होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »