26 Apr 2024, 02:05:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कार्तिक ने सारा को अचानक उठा लिया गोद में, खिलखिलाकर हंस पड़ी सारा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2020 10:21AM | Updated Date: Jan 29 2020 10:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान स्टारर फिल्म 'लव आज कल' 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। वर्तमान में फिल्म का प्रमोशन चल रहा है। कार्तिक और सारा फिल्म का प्रमोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इंडियन आइडल में शामिल होने के लिए सारा मुसलमानी लिबास पहनकर पहुंची। उन्होंने गरारा पहन रखा था, जिसमें वह कमाल की खूबसूरत लग रही थी। कार्तिक जैकेट, जींस और टीशर्ट में थे। इंडियन आईडल में घुसने से पहले इन दोनों ने मीडिया को पोज दिए। 

पोजिंग सेशन के दौरान कार्तिक ने सारा को अपनी गोद में उठा लिया। इसके बाद वहां खड़े लोग दोनों को देखते रह गए। 'लव आजकल' में कार्तिक और सारा की जो केमिस्ट्री देखने को मिलेगी, इनकी वही केमिस्ट्री रियल लाइफ में भी चल रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दूसरी खबरों की मानें तो इन दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। कुछ भी साफ नहीं है। आपको बता दें कार्तिक और सारा की जोड़ी को पसंद करने वालों की तादाद बहुत बढ़ गई है। लोग चाहते हैं कि कार्तिक और सारा एक दूजे के हो जाए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »