मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की कुछ तस्वीरें सामने आई है जो काफी हॉट है। हाल उनको रविवार की शाम मुंबई पुलिस के सालाना इवेंट उमंग 2020 में देखा गया है। इस दौरान एक्ट्रेस प्रियंका ने MASABA X EKAYA ब्रांड के कलेक्शन से ब्लू कलर की प्रिंटेड साड़ी पहनी थी, जिसमे एक्ट्रेस कगा देसी अंदाज देखने को मिला। पीसी का ये लुक उनके फैंस को खूब पसंद आया। वहीं अब इस साड़ी की कीमत वायरल हो रही है। इस साड़ी की कीमत 10 ग्राम सोने की कीमत से भी ज्यादा है। मसाबा गुप्ता के कलेक्शन वाली इस साड़ी की कीमत 42, 575 रुपए है। बनारसी कट वर्क कडवा बॉर्डर सिल्क साड़ी में प्रियंका स्टनिंग लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक बिंदी और एक हाथ में चूड़ियां पहनकर कम्पलीट किया था। इसके साथ उन्होंने लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ बालों को ओपन किया हुआ था।