28 Mar 2024, 18:58:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शाहरुख की बेटी सुहाना की लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर मचा रही हड़कंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2020 10:27AM | Updated Date: Jan 21 2020 10:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अभी फिल्मों में नहीं आई हैं, लेकिन उससे पहले ही उनकी बहुत फैन फॉलोइंग है। सुहाना के फैन्स के नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट भी बने हैं जिसपर सुहाना की फोटोज आती रहती हैं। अब सुहाना की लेटेस्ट फोटो सामने आई है जिसमें वह बहुत ही क्यूट लग रही हैं। सुहाना की इस फोटो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और सभी उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। 

बीते साल ग्रेजुएशन पूरी होने के बाद सुहाना खान अपनी आगे की पढ़ाई के लिए इन दिनों न्यूयॉर्क में रह रही हैं। इसके अलावा कुछ समय पहले सुहाना की एक शॉर्ट फिल्म रिलीज हुई थी। सुहाना की डेब्यू शॉर्ट फिल्म का नाम 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' है। सुहाना की इस शॉर्ट फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अभी हाल ही में सुहाना नया साल सेलिब्रेट करने के लिए भारत आई थीं और उन्होंने परिवार के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »